तलाक से पहले रखी ब्रेकअप पार्टी… कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को मार दिया चाकू

नोएडा में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. रविवार को सेक्टर 18 स्थित देवकीनंदन रेस्टोरेंट में एक तलाकशुदा जोड़े के बीच हुई ब्रेकअप पार्टी हिंसक हो गई. पति-पत्नी के बीच तलाक की बातों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. 

यह घटना सेक्टर 44 की है, यहां रहने वाले उस्मान और उसकी पत्नी के बीच  निकाह के बाद से ही तनाव था, जिसके कारण दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया. इस फैसले पर अंतिम बातचीत करने और एक-दूसरे से आखिरी बार मिलने के लिए दोनों ने सेक्टर 18 के रेस्टोरेंट में मुलाकात की. बातचीत के दौरान तलाक को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि उस्मान ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया.

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बागपत की रहने वाली है. पिछले काफी समय से उसकी पत्नी के सात अनबन चल रही है. वो पति से मिलने सेक्टर-18 मार्केट आई थी. यहां डिनर करने के दौरान उनके बीच विवाद हो गया और पति ने चाकू से उस पर वार कर उसे घायल कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली 20 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपी पति उस्मान को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 18A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. इसके अलावा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *