गुजरात में पुल की ‘जल समाधि’: महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूटा, कई वाहन नदी में गिरे, 9 लोगों की मौत

इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात से आई है। गुजरात में महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूट गया है। पुल के अचानक टूटने से कई गाड़ियों नदी में समा गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं पुल के टूटने से डोदरा और आणंद का सड़क संपर्क भंग हो गया है।  इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दरअस महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना यह पुल गुजरात के वडोदरा को आणंद से जोड़ता था। आम दिनों की तरह आज भी सुबह पुल पर भारी ट्रैफिक था। इसी दौरान अचानक पुल दो हिस्सों में टूट गया और भरभराकर नदी में जा गिरा। ब्रिज के टूटने से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। इस हादसे में9 लोगों की मौत हो गई, 5 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया। हादसे वाली जगह पर फायर ब्रिगेड की तीन टीमें भेजी गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 8.30 बजे के आसपास की है। पुल टूटने की वजह से दो ट्रक और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन महिसागर नदी में गिर गए। 5 लोगों को रेस्क्यू किया गया। ब्रिज के टूटने से दक्षिण गुजरात के पर्यटन और परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। यह पुल भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड को सौराष्ट्र से जोड़ता था। अब ब्रिज टूटने के बाद दक्षिण गुजरात के लोगों को सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा और उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *