साली से मिलने से गए जीजा को पीट-पीट कर मार डाला, बिहार में क्राइम

बिहार में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बेगूसराय जिले में अपराधियों ने साली से मिलने गए जीजा को पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सलौना गांव की है। मृतक युवक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर के रहने वाले महेश शाह का 40 वर्षीय पुत्र नवीन शाह के रूप में की गई है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर के रहने वाले नवीन शाह के तौर पर हुई है। नवीन शाह की उम्र 40 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या के बाद गांव वालों ने उसके शव को फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि नवीन धनतेरस के दिन अपनी साली से मिलने सलौना गांव आया हुआ था। तब ही अपराधियों ने उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *