मैनिट में BSc स्टूडेंट ने लगाई फांसी, दतिया का रहने वाला था युवक  

भोपाल। राजधानी भोपाल केमैनिट में रविवार को बीएससी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कमला नगर स्थित मैनिट परिसर के हॉस्टल नंबर- 5 की है। मृतक का शव रविवार दोपहर हॉस्टल के छात्रों ने टॉवेल के सहारे सिलिंग फैन पर लटकी देखी। पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला।

स्टूडेंट के कमरे में बंद मोबाइल मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। देर रात मृतक के परिजन दतिया से भोपाल पहुंचे। सोमवार को छात्र का शव पीएम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा।

पुलिस के अनुसार, आदित्य सोहाने पिता भुवानंद गुप्ता (20) दतिया का रहने वाल था। आदित्य मैनिट में कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहा था और थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने रविवार दोपहर उसका शव टॉवेल के फंदे पर सिलिंग फैन पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की क्राइम इनवेस्टिगेशन टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। जिस कमरे में छात्र ने फांसी लगाई है। उसका दरवाजा अंदर से लॉक नहीं था। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *