रायबरेली में सराफा व्यापारी के बेटे की हत्या, शरीर पर गहरे जख्‍म के निशान; भड़का गुस्‍सा

रायबरेली के ऊंचाहार में सराफा व्यापारी के बेटे की हत्या कर दी गई। मनीराम पुल के पास उसका शव मिला है। शरीर पर जख्‍म के गहरे निशान हैं। वारदात से व्यापारियों का गुस्‍सा भड़क गया। शनिवार को उन्‍होंने लखनऊ-प्रयागराज हाइवे पर जाम लगा दिया। बवाल को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

गांव मदारीगंज के रहने वाले राकेश कौशल की ऊंचाहार के चौराहे पर मां ज्वेलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। शुक्रवार दोपहर उनका बेटा शोभित कौशल दुकान पर बैठा था। तभी दो युवक दुकान पर आए। इसके बाद एक युवक के साथ उनका बेटा बाइक पर बैठकर चला गया। जबकि दूसरा युवक दुकान पर ही बैठा रहा। थोड़ी देर बाद राकेश दुकान पर पहुंचे तो अपने बेटे के बारे में जानकारी ली। इसके बाद राकेश ने कोतवाली में बेटे के गायब होने की तहरीर दी है। सराफा व्यापारी के बेटे के जाने का सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस और परिजनों ने युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह सराफा व्यापारी के का शव मनीराम पुर पुल के पास मिला है। शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। शव को देखकर लग रहा है कि बड़ी बेरहमी से युवक की हत्या की गई है। युवक की हत्या के बाद व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आक्रोशित व्यापारियों ने लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी सड़कों पर डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *