नोएडा में कारोबारी ने की खुदकुशी, 23 वर्षीय युवक ने भी लगाई फांसी; पंखे से लटकती मिली लाशें

नोएडा में कारोबारी समेत दो लोगों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना थाना फेज-वन क्षेत्र की है। इलाके में अलग-अलग जगह पर रहने वाले एक कारोबारी समेत दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते सुसाइड कर ली। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-सात स्थित एक फैक्ट्री में अपना कारोबार करने वाले 55 वर्षीय डालचंद यादव मूल निवासी जिला बरेली ने अपनी फैक्ट्री में सुसाइड कर लिया। जब वे फैक्ट्री से घर नहीं लौटे तो घरवालों ने उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया तो खोजते हुए फैक्ट्री पहुंचे तो वहां की हालत देखकर सन्न रह गए। परिजनों ने फैक्ट्री में डालचंद को पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को उनके द्वारा आत्महत्या करने की खबर दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने हवाले किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि डालचंद कारों के रेडिएटर के फैन बनाते थे। इसके लिए उन्होंने सेक्टर-सात में एक फैक्ट्री के अंदर किराए पर जगह ले रखी थी। जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि उन्हें कुछ दिनों से व्यापार में लगातार घाटा हो रहा था। इस कारण वे लगातार मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहे थे। रोज-रोज के दवाब से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने आत्महत्या करने का विकल्प चुनैा और फैक्ट्री में ही पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

एक अन्य मामले में 23 वर्षीय प्रेम नामक युवक ने हरौला गांव में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में भी तहकीकात कर रही है, जल्द ही आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *