सुलतानपुर गोलीकांड में घायल व्यापारी की मौत, भाजपा नेता पर हत्या का आरोप

सुलतानपुर में दोस्तपुर थाना के गोसैसिंहपुर में गोलीकांड का शिकार हुए व्यापारी संतलाल अग्रहरि की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। देर रात घर खबर पहुंची तो यहां मातम पसर गया। एसपी सोमेन बर्मा और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई है। गोसैसिंहपुर निवासी संतराम अग्रहरि (50) की बाजार में फास्टफूड कार्नर की शॉप है। रात करीब 8:30 बजे के आसपास संतराम बाजार में मोतिगरपुर मोड़ के पास खड़े थे। इसी समय तीन बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि गोली सीधे उनके गले में लगी,वे बेसुध होकर गिर गए। फायरिंग की आवाज पर जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते बदमाश भाग निकले। संतराम को बिरसिंहपुर सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात करीब 10:15 बजे के करीब राजकीय मेडिकल कॉलेज से चिकित्सको ने उन्हें नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां देर रात 1:45 के आसपास उनकी मौत हो गई।

घटना से नाराज व्यापारियों ने हलियापुर-बेलवाई मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। जानकारी पर सीओ कादीपुर विनय गौतम, थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझाया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। सभी एसपी को मौके पर बुलाने की बात करने लगे। उधर एसपी सोमेन बर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना, परिवारिजनो से जानकारी जुटाई फिर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। एसपी ने व्यापारियों को शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस बीच फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, बारीकी से जांच किया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से नामजद तहरीर प्राप्त हुई है। उसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया प्रकाश में आया कि शुरू से स्कूली बच्चो का विवाद था, जिससे दोनो पक्षो में वैमनस्यता व्यापत हो गयी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमे गठित की गई हैं।

मृतक के बेटे ने मीडिया को दिए बयान में कहा इससे पहले हमको अधमरा करके छोड़ दिए थे। इसी जिला अस्पताल में हम भर्ती थे। आज यह हादसा हमारे पापा के साथ हुआ। इसमें पूरा हाथ भाजपा के अर्जुन पटेल उनके भाई प्रदीप पटेल, राहुल शर्मा, राज वर्मा, पालनगर के मोनू समेत काफी लोग इसमें शामिल हैं। हमने कानून की मदद भी मांगी लेकिन हमारी कोई मदद नहीं हुई। पूरा मोतिगरपुर थाना बिक चुका है और वहा के दरोगा पटेल हैं, वही सब करवा रहें हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *