नबरंगपुर / रायघर (11/09/2025):- नवरंगपुर ज़िले के रायघर ब्लॉक अंतर्गत कुंदेई थाना क्षेत्र के झटियारपारा गाँव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, झटियारपारा गाँव का युवक डाकेश साहू ने 9 जुलाई 2025 को उसी गाँव की युवती (छद्म नाम – करुणा साहू) को रायघर डिग्री कॉलेज जाते समय बाइक से अपहरण कर लिया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने कुंदेई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। इसके बाद बीते महीने की 26 तारीख को करुणा को डाकेश के घर से बरामद किया गया, जहाँ वह बीमार हालत में मिली।
करुणा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी डाकेश 2022 से ही उससे संबंध बना रहा था और जुलाई में अपहरण कर अपने घर की एक बंद कोठरी में कैद कर रखा था, जहाँ उसने लगातार शारीरिक शोषण किया।
शिकायत के आधार पर कुंदेई पुलिस ने आरोपी डाकेश साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष 9 जुलाई को झटियारपारा गाँव की ही एक अन्य युवती (छद्म नाम – नमिता शर्मा) को भी रायघर डिग्री कॉलेज जाते समय शिहवा छत्तीसगढ़ के डिकेश दीवान नामक युवक ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान कर दिया था।
कुंदेई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ब्रह्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज डाकेश साहू को भी कोर्ट में चालान कर दिया गया है।( संबाददाता :- रसिक सरकार का रिपोर्ट नबरंगपुर से, कांकेर एक्सप्रेस )