कोलकाता कांड में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है. ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सीबीआई ने दावा किया है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में क्राइम सीन यानी मौके पर छेड़छाड़ की गई है. पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद एफआईआर दर्ज की. इस पूरे घटनाक्रम के दरम्यान अस्पताल प्रशासन पूरी तरह उदासीन रहा. केस में लीपापोती और पर्दा डालने की कोशिश की गई. घटना की सूचना भी परिजनों को देर से दी गई थी.
सीबीआई ने एक-एक कर घटना से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने ममता सरकार की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील सिब्बल से सवाल-जवाब किए. CJI ने पूछा, DD एंट्री के मुताबिक, अननेचुरल डेथ सुबह 10.10 बजे दर्ज की गई और फिर 11.30 रात FIR में दर्ज क्यों की गई? ये बात परेशान करने वाली है.
SC ने पूछा पोस्टमार्टम कब हुआ. इस पर सिब्बल ने कहा, शाम 6 से 7 बजे. SC ने पूछा अगर ये अन नेचुरल डेथ नहीं था तो पोस्टमार्टम क्यों किया? SC ने कहा, 9 अगस्त की रात 11.30 बजे एफआईआर दर्ज हुई. ये बेहद चौकाने वाला मामला है. SC ने पश्चिम बंगाल पुलिस से पूछा (अन नैचुरल डेथ) केस आपने कब दर्ज किया? हम सही उत्तर का इंतजार कर रहे हैं. SC ने पश्चिम बंगाल सरकार से फिर पूछा, आखिर इतना समय क्यों लग रहा है? जस्टिस पारदीवाला ने पूछा, पोस्टमार्टम कब हुआ? सिब्बल ने कहा, शाम 6:10 से 7:10 बजे के बीच.