पूर्व सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन का जश्न: सुभाष स्टेडियम मैदान में आज भव्य आयोजन का आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुभाष स्टेडियम मैदान में भव्य आयोजन किया गया है। जहां सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और भूपेश बघेल के चहेतों की भीड़ देखी जा रही है।

दरअसल, आज बघेल का जन्मदिन भी है और तीजा पोरा का त्योहार भी है। ऐसे में सुभाष स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में तरह-तरह की छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। पारंपरिक गीतों और नृत्य कला की प्रस्तुति दी जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं पहुंची है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में तीजा-पोरा का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होने के लिए प्रार्थना की जाती है। इस पारंपरिक त्योहार को छत्तीसगढ़ के हर जिले में धूमधाम से मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *