जनगणना अधिकारी नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर । कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनगणना अधिनियम-1948 की धारा 4 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए तथा पूर्व में जारी समस्त अधिसूचनाओं को अधिक्रमित करते हुए प्राधिकारियों को जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।जारी आदेशानुसार कांकेर जिले की सीमाओं के भीतर अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार कुर्रे को जिला जनगणना अधिकारी तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी  विनोद अहिरवार को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग कांकेर, सरोना एवं नरहरपुर के क्षेत्राधिकार के भीतर अपर कलेक्टर  अरूण कुमार वर्मा को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, राजस्व अनुविभाग चारामा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा  नरेन्द्र कुमार बंजारा, अनुविभाग भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल के क्षेत्राधिकार हेतु अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर  गंगाधर वाहिले, अनुविभाग अंतागढ़ एवं आमाबेड़ा के लिए अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़  राहुल कुमार रजक तथा अनुभाग पखांजूर, बांदे एवं कोयलीबेड़ा के क्षेत्राधिकार के लिए अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर  टीकाराम देवांगन को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी नियुक्त किया है।

इसी तरह राजस्व तहसील कांकेर में तहसीलदार कांकेर  पुष्पराज पात्र को चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसील चारामा की सीमाओं के भीतर तहसीलदार चारामा  सत्येन्द्र शुक्ला, तहसील नरहरपुर की सीमाओं हेतु तहसीलदार नरहरपुर  पौरस वेनताल, तहसील सरोना के लिए तहसीलदार सरोना  मोहित कुमार साहू, भानुप्रतापपुर तहसील के लिए तहसीलदार भानुप्रतापपुर  सुरेन्द्र कुमार उर्वशा, दुर्गूकोंदल क्षेत्राधिकार में तहसीलदार दुर्गूकोंदल  कुलदीप ठाकुर, तहसील अंतागढ़ के क्षेत्राधिकार हेतु तहसीलदार अंतागढ़  वीरेन्द्र कुमार नेताम, तहसील आमाबेड़ा क्षेत्राधिकार हेतु तहसीलदार आमाबेड़ा  कुणाल सरवैया, तहसील पखांजूर के क्षेत्राधिकार सीमाओं के भीतर तहसीलदार पखांजूर  केतन कुमार भोयर, तहसील कोयलीबेड़ा के क्षेत्राधिकार हेतु तहसीलदार कोयलीबेड़ा  युवराज साहू और तहसील बांदे के क्षेत्राधिकार की सीमाओं के भीतर नायब तहसीलदार  भरतलाल ब्रम्हे को चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने इसी तरह नगरीय निकायों में भी नगर चार्ज अधिकारी की नियुक्ति की है। आदेश के अनुसार नगरपालिका परिषद कांकेर क्षेत्रांतर्गत  पवन कुमार मेरिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नगर चार्ज अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह नगर पंचायत चारामा के लिए नगर पंचायत चारामा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी  हेमंत कुमार नेताम, नगर पंचायत नरहरपुर के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नरहरपुर  रोशन सिंह ठाकुर, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी भानुप्रतापपुर  आई.एल. पटेल, नगर पंचायत अंतागढ़ के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी अंतागढ़ सुश्री हंसा ठाकुर तथा नगर पंचायत पखांजूर के क्षेत्राधिकार की सीमाओं के भीतर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पखांजूर  सुनील कुमार जैन को नगर चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *