भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम हाटकर्रा में आयोजित समाधान शिविर में कृषि विभाग की ओर से 18 ग्रामीणों को मक्का बीज मिनी किट वितरित किए गए। इसी तरह अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी गईं तथा 06 ग्रामीणों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 27 हितग्राहियों को बी-1 प्रतिलिपि, नक्शा, खसरा एवं पट्टे प्रदान किए गए। इसके अलावा 02 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया गया और 03 गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट वितरित किए गए। इसी तरह समाज कल्याण विभाग की ओर से एक दिव्यांग को बैशाखी वितरित की गई