सिवनी . मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर किसानों ने आज चक्काजाम किया।
पेंच व्यपवर्तन परियोजना सेें बंडोल क्षेत्र में पानी नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 में ग्राम भोंगाखेड़ा के पास सड़क में चकाजाम कर दिया। किसानों का कहना था रवि की फसल की सिंचाई के लिए जल संसाधन विभाग नहरों के माध्यम से पानी नहीं दे पा रहा है जिससे उनकी फसल बर्बाद हो रही है।