कांकेर . श्रीमान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देषन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा (रा.पु.से.)के मार्गदर्षन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान (रा.पु.से.)के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व क्षेत्र में अपराधो की रोकथाम हेतु दिनांक 10.01.25 को ग्राम माहुद ,बडेगौरी, जैसाकर्रा में रोको टोको अभियान चलाकर ग्राम माहुद में बन रहे राईस मिल में काम कर रहे लोगों एवं ग्राम बडेगौरी में पुलिया निर्माण में काम करने वालों को चेक किया गया जो छ0ग0 के निवासी होना बताये साथ ही ग्राम जैर्साकर्रा में काम करने वालों को पूछताछ करने पर मध्यप्रदेश के निवासी होना बताये व मोबाईल टाॅवर का काम करने आना बताये जिनके बारे में उनके ठेकेदारों को तलब कर उनके बारे में जानकारी लिया गया है। उक्त बाहरी लोगों के बारे में संबंधित राज्यों से क्षेत्राधिकार थाना से चरित्रावली की जानकारी लिया जा रहा है उक्त व्यक्तियों के संदिग्ध गतिविधियों पर संलिप्त पाये जाने पर वैधानिक कानूनी कार्यवाही किया जावेगा, अन्य निर्माणाधीन राईस मिलर्स मालिकों को नोटिस देकर मजदूरों का आधार कार्ड , 02 पासपोर्ट साईज का फोटो थाना मे जमा करने हिदायत दिया गया है।

चारामा पुलिस द्वारा लोगो को जागरूकता लाने के लिये रोकोे टोको अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत थाना क्षेत्र के ग्रामों में बाहर से आकर कपडा ,बर्तन ,प्लास्टिक का सामान बेचने वाले, फेरी वालों को उनसे पूछताछ कर उनका नाम पता नोट कर आधार कार्ड चेक किया जा रहा है रोको टोको अभियान के तहत ग्राम के लोगों से बाहरी लोगो को ग्राम में आने पर उनके बारे में पूरी जानकारी लेने समझाईश दिया गया , ग्राम में कोई भी बाहरी व्यक्ति को रूकने नही देने समझाईश दिया जा रहा है ,साथ ही अपील किया गया है कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर मकान दिया जाता है तो पहले उसकी सूचना पुलिस देवे उनके बारे में पूरी जानकारी फार्म में भरकर थाना में जमा करने समझाईश दिया गया एवं कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर थाना चारामा में फोन नंबर 9479194110 तथा पुलिस कण्ट्रोल रूम 9479194199,पर तत्काल सूचित करे। यह चेकिंग एवं रोको टोको अभियान लगातार जारी रहेगा।
चारामा पुलिस लगातार गस्त पेट्रोलिंग एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिंग किया जा रहा है उसके अतिरिक्त लगातार एम0सी0पी0 कार्यवाही कर वाहनों की गहन चेकिंग कर वाहन चालकों को यातायात संबंधी नियमों के बारे में जानकारी दिया जा रहा हैएवं क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिती में भ्रमण कर रहे संदिग्ध लोगों की चेकिंग किया जा रहा है । अभियान में निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी,सउनि चेतन साहू, प्र0आर0 पचकौड सोरी , म0आर0 सुकलेष्वरी कोर्राम, आर0 नरेश गावडे, ,लक्ष्मण सोनवानी का विषेश योगदान रहा।