सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल प्रदेश सहित जिले में अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित

धमतरी . सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत प्रदेश सहित जिले में अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं।

इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा गांव-गांव में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों का सम्मान, खेल गतिविधियां, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरकार के एक साल की उपलब्धियों को दर्शाती योजनाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसके तहत कृषि विभाग द्वारा बीते 9 दिसम्बर से अब तक जिले के 53 गांवों में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को विभागीय कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कुल 711 किसानों का सम्मान किया गया।

इनमें उत्कृष्ठ कृषक के रूप में 251 किसान और कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित 447 किसान शामिल हैं। इसी तरह सहकारिता विभाग द्वारा भी धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों का सम्मान किया गया। साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान का मूल्य, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को मिल रही सुविधाओं इत्यादि की भी चर्चा की गई।

इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सिवनिकला, नगर पंचायत आमदी में आज सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित शिविर में 91 श्रमिको का पंजीयन, नवीनीकरण आवेदन किए गए। इस शिविर में योजना आवेदन भी किए गए तथा असंगठित और भवन संन्निर्माण कर्मकार मंडल के योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *