छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी हीराबाई झरेका बघेल को बधाई, राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित

रायपुर। CM साय ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित हीराबाई झरेका बघेल को बधाई दी। सीएम साय ने X में लिखा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की ढोकरा–बेलमेटल शिल्पकार हीराबाई झरेका बघेल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

वनांचल ग्राम पंचायत बैगीनडीह से निकलकर अपनी अनूठी धातुकला से देशभर में छत्तीसगढ़ की पहचान को नई ऊंचाई देने वाली बघेल की यह उपलब्धि हमारी समृद्ध लोककला, परंपरा और ग्रामीण प्रतिभा की चमक को राष्ट्रीय मंच पर पुनः स्थापित करती है।

यह छत्तीसगढ़ के हर शिल्पकार का सम्मान है। हमारी सरकार कला-संरक्षण, प्रशिक्षण और बाजार विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। बघेल हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *