आने वाले चार जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के कई गंभीर मुद्दे को लेकर पैदल यात्रा शुरू करने जा रही है जिसमें विशेष रूप से सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को दूसरे जगह शिफ्ट करने के विषय को लेकर और स्थानीय युवाओं को नगरनार स्टील प्लांट में रोजगार न देकर बाहरी युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है, भाजपा की सरकार हमेशा से ही बस्तर संभाग के लोगों को मूर्ख बनाते आ रही है रोजगार के नाम पर उन्हें बस आश्वासन ही दिया जा रहा है रोजगार नहीं, बस्तर सुदूर आंचल में प्रकृति की खूबसूरती के साथ-साथ कई गंभीर बीमारी भी होती है जिससे यहां के लोगों की कई बार मौत भी हो जाती है इसके बचाव के लिए एक सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल तैयार किया गया लेकिन उसे भी यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है तो क्या बस्तर को लोगों को खाली रेफरी किया जाएगा,इलाज के नाम पर कभी रायपुर तो कभी विशाखापट्टनम का चक्कर लगाना पड़ता है आखिर सरकार जनता की दुखों को कब समझेगी, उनकी मूलभूत सुविधाओं को कब समझेगी, शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार यही तो है लोगों के बेसिक जरूर, पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री दीपक भाई जी ने कहा 1 साल हुए सरकार को पर मैं उन्हें 10 में से 0 नंबर दूंगा क्योंकि सरकार के संरक्षण में अपराधी फल और फूल रहे हैं, हमारी सरकार में कई योजनाएं चालू की थी जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर रखा है बस्तर से हवाई सेवा को भी बंद रखा गया है कई दशकों से रेलवे की मांग को भी नहीं सुनी जा रही है सिर्फ और सिर्फ आश्वासन से काम चला रहे हैं, और लगभग 3000 बीएड डी एड के शिक्षकों को भी नौकरी से निकाल दिया जा रहा है क्या सरकार के पास जितने भी क्षमता नहीं की इन 3000 शिक्षकों को समायोजित किया जाए, भाजपा सरकार केवल जुबानी विकास कर रही है धरातल पर कुछ भी नहीं है ऐसे ही बहुत सारे मुद्दों को लेकर आगन में 4 तारीख को पैदल यात्रा निकाली जाएगी