शासकीय कर्मचारियों ने भाजपा सरकार को चुनावी वादा याद दिलाते हुए एक मशाल रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए अपने 3 सूत्रीय मांगों को कलेक्ट्रेट परिसर तक गए और अपर कलेक्टर श्री सी,पी,बघेल के हाथों मुख्यमंत्री के नाम अपने माँगो का ज्ञापन सौंपा और कहा कि ये मोदी की गरंटी थी जिसके तहत कहाँ गया था कि चुनाव जीतने के बाद हम कर्मचारियों को 4%महंगाई भत्ता देने का वादा किया था लेकिन आज तक उसे लागू नही किया गया और कई वादे किये गए थे जो अभीतक लागू नहीं किया है इसलिए सारे कर्मचारियों ने आगामी 27 सेप्टेंबर को पूरा छत्तीसगढ़ बंद करने की चेतावनी दी गई है।