सड़क हादसों में घायल लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल: 7 दिन तक मुफ्त इलाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क हादसों के शिकार लोगों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का इलाज आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों में पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा। यह नकदी रहित उपचार योजना आज, 23 मई 2025 से पूरे राज्य में लागू हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को 7 दिनों तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इलाज का खर्च आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत वहन किया जाएगा।

इलाज के लिए तय की गई सीमा:

  • एक घायल व्यक्ति: अधिकतम ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज
  • दो घायल सदस्य (एक ही परिवार से): ₹3 लाख तक मुफ्त इलाज
  • तीन सदस्य घायल: ₹4.5 लाख तक मुफ्त इलाज

प्रदेश में वर्तमान में 807 से अधिक पैनल अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं, जहां यह सुविधा उपलब्ध होगी।

गंभीर मरीजों को तुरंत किया जाएगा रेफर

यदि किसी अस्पताल में आवश्यक संसाधन या विशेषज्ञ नहीं हैं, तो मरीज को तुरंत बड़े और सक्षम अस्पताल में रेफर किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पोर्टल पर अपडेट कर इलाज को ट्रैक किया जाएगा।

ट्रॉमा सेंटर भी जोड़े जाएंगे

सरकार ट्रॉमा और पॉली-ट्रॉमा क्षमता वाले अस्पतालों को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी कर रही है, जिससे गंभीर घायलों को और बेहतर इलाज मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा

सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। योजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। आज शुक्रवार से योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *