पूर्व विधायक भैय्या राम के आतंक के खिलाफ लड़ाई का जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया शंखनाद।

आंदोलन को कवरेज करने सरगुजा से लेकर बस्तर तक के पत्रकार पहुंचे थे।

बालोद –जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दिनांक 08 अगस्त को पूरे दमखम के साथ क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा के पति पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के अनैतिक कृत्य झूठ फरेब, गाली गलौज, गुण्डागर्दी, तानाशाही, महिला उत्पीड़न जैसे मामलों को लेकर ब्लाक मुख्यालय गुरुर के अंबेडकर चौंक में जंगी प्रदर्शन कर थाने का घेराव करते हुए उनके आतंक के खिलाफ लड़ाई का किया शंखनाद।

आंदोलन को संबोधित करते हुए क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने अपने शुरुआती उद्बोधन में कहा कि हमर संगठन हा वो संगठन हरे जेन हा “अंधवा ला अंधवा”, “कनवा ला कनवा” अऊ “गुण्डा ला गुण्डा” कहे बर सिखाते अऊ बोले के कुपत रखते। उन्होंने पुलिस प्रशासन को लताड़ते हुए ललकार कर कहा कि पुलिस को यदि विनोद नेताम पर हमला करने वाले आरोपी भैय्या राम सिन्हा एवं उनके गुण्डों को गिरफ्तार करने में डर लगता है तो हमें सुपारी दे दे, हम उन्हें दुनिया के किसी भी कोने में भी छुपा हो घसीट कर थाने में लाकर जमा करवा देंगे। उन्होंने जिले में चल रहे अवैध रेत उत्खनन, जुआ सट्टा, अवैध शराब बिक्री को लेकर भी खूब लताड़ा। प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने भैय्या राम के द्वारा किए जा रहे गुंडई को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि गुण्डा राज हमे भी बहुत पसंद है, हम भी छत्तीसगढ़ में गुण्डा राज लाना चाहते हैं, लेकिन भैय्या राम सिन्हा के सोच की तरह के घटिया गुण्डा राज हमे कतई पसंद नहीं है। हम चाहते है कि छत्तीसगढ़ में वीर शहीद गुंडाधुर के दिखाए रास्ते में चल कर गुण्डाधुर का गुण्डा राज कायम हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि कुन्ती सिन्हा एवं विनोद नेताम के ऊपर किए हमला के आरोपियों को

तत्काल गिरफ्तार करें अन्यथा लोक तांत्रिक तरीके से कानून को हाथ में लेने के लिए हमे मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विदित हो कि संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में कायम आतंक एवं दहशत के राज की चित्कार पूरे छत्तीसगढ़ में सुनाई दे रहा है और उस आतंक के खिलाफ हो रहे आंदोलन को कवरेज करने प्रदेश के सरगुजा से लेकर बस्तर तक के कमल शुक्ला, दिनेश सोनी, कुमार जितेन्द्र जायसवाल जैसे वरिष्ठ पत्रकार सहित दर्जनों पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *