छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3333 अभ्यर्थियों के लिए दो पाली में होगी परीक्षा

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी और जिले में स्थापित 12 परीक्षा केंद्रों में 3,333 पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे।

  • प्रथम पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। परीक्षा के दौरान अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए 4 उड़नदस्ता दल सतत् निरीक्षण करेंगे।


परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

  • पहुँचने का समय: अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • प्रवेश द्वार बंद होने का समय:
    • प्रथम पाली: 9:45 बजे
    • द्वितीय पाली: 2:45 बजे
    • इन समयों के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • ले जाने योग्य वस्तुएँ:
    • मूल पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, आधार/ई-आधार)
    • लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल
    • आयोग द्वारा जारी ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट
    • काले या नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन

परीक्षा में प्रतिबंधित वस्तुएँ और पोशाक

  • किसी भी प्रकार की घड़ी (मैकेनिकल/स्मार्ट वॉच)
  • मोटे सोल या ऊंची हील वाले जूते; केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर
  • डिजिटल ग्लासेस, गॉगल्स आदि
  • काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी या चॉकलेटी रंग के कपड़े
  • कार्गो और डिज़ाइनर कपड़े; सामान्य जींस और अन्य पैंट पहनने की अनुमति
  • महिला अभ्यर्थी: सलवार-कुर्ती और चुनरी, कुर्ती की आधी बांह, ब्लाउज की आधी बांह, अत्यावश्यक धर्म अनुसार आभूषण केवल (एक नोज पिन, एक मंगलसूत्र)

परीक्षा अनुशासन

  • परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता या अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थी को निष्कासित किया जा सकता है।
  • आयोग के अनुशासनात्मक निर्देशों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *