9 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा

रायपुर . छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा तिथि के 10 दिन पहले आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को अलग से व्यक्तिगत प्रवेश पत्र आयोग के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रदेशभर के 33 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके तहत, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा राज्य के प्रमुख शहरों जैसे बिलासपुर, बैकुंठपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बीजापुर, सुकमा और बेलतरा में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद होमपेज पर एसएसई एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें, फिर अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें। एडमिट कार्ड जांचें और फिर डाउनलोड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *