जगदलपुर . छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ,सहित कैबिनेट के वन मंत्री केदार कश्यप, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव आज गुरुवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया…
प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन, लगभग 356 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों का देंगे सौगात एवं इसके अलावा बस्तर जिले के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल .