मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मांदरी आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षणबच्चों की कविता से ख़ुश होकर मुख्यमंत्री ने नौनिहालों को चॉकलेट बांटा

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय कांकेर प्रवास के दौरान ग्राम मांदरी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से ईसीसी गतिविधि का संज्ञान लेकर बच्चों से अक्षर ज्ञान की जानकारी ली और बच्चों ने मुख्यमंत्री को कविता सुनाई, जिससे खुश होकर बच्चों को चॉकलेट वितरित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का संज्ञान लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू एस, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री आई.के. एलेसेला सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *