6 की उम्र में किडनैप हो गया था बच्चा, 70 साल बाद खुला राज; मिल गया परिवार

अमेरिका के कैलिफोर्निया से किडनैप हुआ एक बच्चा 70 साल के बाद जाकर मिला। किडनैपिंग के वक्त उसकी उम्र केवल 6 साल की थी। जानकारी के मुताबिक 21 फरवरी 1951 को लुइस आर्मांडो अल्बिनो कैलिफोर्निया के वेस्ट ओकलैंड पार्क से गायब हो गए थे। एक महिला ने मिठाई देने का लालच देकर उसे बुलाया और लेकर चली गई। उस समय अल्बिनो अपने 10 साल के भाई के साथ खेल रहा था। काफी दिनों तक पता ही नहीं चला कि वह कहां गायब हो गया। इसी साल डीएनए टेस्टिंग के माध्यम से पता चला कि अल्बिनो अभी जिंदा है।

मर्क्यूरी न्यूज के मुताबिक अल्बिनो की भतीजी ने उन्हें खोजने का अभियान शुरू किया था। न्यूजपेपर कटिंग और डीएनए टेस्टिंग ने ओकलैंड पुलिस की भी मदद की। अल्बिनो की भतीजी अलेक्विन 63 साल की हैं और वह ओकलैंड में ही रहती हैं। लुइस अल्बिनो सो मिलने के बाद पता चला कि वह दमकल विभाग से रिटायर हुए हैं। इसके अलावा नौसेना में भी वह सेवा दे चुके हैं और नौसैनिक के रूप में वियतनाम में भी रह चुके हैं।

जून में 79 साल के अल्बिनो अपने परिवार से मिले। उनके भाई रोजर भी तब जीवित थे। हालांकि पिछले महीने ही कैंसर से उनकी मौत हो गई। वह उस वक्त 82 साल के थे। अलेक्विन ने बताया कि दोनों भाई जब मिले तो एक दूसरे को बाहों में भर लिया। इसके बाद वे रोने लगे। इसके बाद शुरू हुआ बातों को सिलसिला जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था।

2020 में पाया गया था कि जब अल्बिनो का डीएनए टेस्ट किया गया तो वह 22 फीसदी अलेक्विन के डीएनए से मिल रहा था। इसके बाद परिवार के बारे में जानकारी ली गई। अलेक्विन ने लुइस अल्बिनो की तस्वीरों को ढूंढान शुरू किया। इसके बाद दशकों पुराना रहस्य खुलकर सामने आ गया। अल्बिनो ने किडनैपिंग के बाद क्या हुआ, इसपर जवाब देने से इनकार कर दिया। उनकी मां का निधन 2005 में 92 साल की उम्र में हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *