‘मछुआरों के पीछे चीनी सैनिक, ड्रैगन की चालबाजी’, आर्मी चीफ ने ‘ग्रे जोन टैक्टिक’ को लेकर कही ये बात

चीन की चालबाजियां अब दुनिया के सामने आने लगी हैं. वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन आर्टिफिशियल गांव बसा रहा है. जब इस बारे में भारतीय सेना के चीफ उपेंद्र द्विवेदी से चाणक्य डायलॉग में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया.

आर्मी चीफ ने कहा,’चीन आर्टिफिशियल बस्तियां बसा रहा है. कोई बात नहीं. वह उनके देश में चाहे जो करें. लेकिन हम साउथ चाइन सी में जो देखते हैं और ग्रे जोन की बात करते हैं तो शुरुआत में हमें मछुआरे और ऐसे लोग मिलते हैं, जो सबसे आगे रहते हैं. इसके बाद हम देखते हैं कि उन्हें बचाने के लिए सेना आगे बढ़ती दिखती है.’

आर्मी चीफ ने आगे कहा,’हमारे यहां पहले से ही इस तरह के मॉडल विलेज बनते आ रहे हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि अब राज्य सरकारों को भी संसाधन लगाने का अधिकार दिया गया है. अब समय आ गया है कि सेना, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की निगरानी सब एक साथ जारी है. इसलिए अब जो मॉडल विलेज बन रहे हैं, वे और भी बेहतर होंगे.’

कूटनीतिक बातों के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं. लेकिन जब जमीनी हालात की बात आती है तो कोर कमांडर फैसला लेते हैं. हालात स्थिर जरूर हैं, लेकिन सामान्य नहीं हैं. 2020 से पहले जो स्थिति थी, उसे बहाल किया जाना चाहिए. जब ​​तक स्थिति बहाल नहीं होती, तब तक स्थिति संवेदनशील बनी रहेगी. हम ऑपरेशनल रूप से तैयार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *