28वीं अखिल भारतीय वन खेल–कूद प्रतियोगिता हेतु वृत्त स्तरीय चयन प्रतियोगिता संपन्न

कांकेर l वन वृत्त कांकेर द्वारा 28वीं अखिल भारतीय वन खेल–कूद प्रतियोगिता के लिए वृत्त स्तरीय खिलाड़ियों का चयन करने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 19 और 20 अगस्त को सिंघारभाठ नगर सेना के खेल मैदान में संपन्न हुई।

दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता में कबड्डी, भालाफेंक, खो-खो, शतरंज, वेटलिफ्टिंग सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

इन चयनित खिलाड़ियों को अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी देशभर से चयनित प्रतिभागियों के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली 28वीं अखिल भारतीय वन खेल–कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ और आयोजन समिति ने इसे खेल प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *