सीएम साय ने दुर्ग में हुए मासूम बच्ची की हत्या पर जताया दुःख,कहा ऐसे अपराधी को

रायपुर – रविवार को दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए घर आई 6 साल की भतीजी को उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म कर मार डाला। इस घटना ने पुरे प्रदेश को झंझोर कर रख दिया है। वही दुर्ग पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया हैं और उन्हें आगे की पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर प्रदेश के मुख्या विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की कहा- घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है यह मानवता को कलंकित करने वाला कृत्य है सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है सुनिश्चित करेंगे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले कुछ संदिग्धों को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ हो रही है अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *