बिल्डिंग हादसे पीड़ित से मिलने पहुंचे CM योगी, Building मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में हुए बिल्डिंग हादसे में देर रात मलबे से तीन और शव निकाले जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. वहीं, 28 लोग घायल हैं. सभी घायलों का लोकबंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनसे मिलने सीएम योगी आदित्यनाथ खुद अस्पताल पहुंचे. वहीं, बिल्डिंग मालिक राकेश सिंघल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. 

जॉइंट कमिश्नर ला एंड ऑर्डर अमित वर्मा के मुताबिक, इस पूरे मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 28 लोग घायल हैं. एसडीआरएफ की टीम की मंजूरी मिलने तक हमारा बचाव अभियान जारी रहेगा. वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि तीन मंजिला जो इमारत गिरी है, उसका निर्माण करीब चार साल पहले ही किया गया था.

बिल्डिंग गिरने से घायल हुए लोगों ने बताया कि वे अपना सामान पैक कर रहे थे. अचानक बिल्डिंग एक तरफ झुकी और फिर गिर गई. इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते, बिल्डिंग गिर गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारा हालचाल जानने आए और पूछा कि दवा ठीक चल रही है या नहीं. सीतापुर निवासी राजेश के मुताबिक, सभी लोग अपना काम कर रहे थे. अचानक बिल्डिंग गिर गई. ऐसे में सीएम योगी ने हमारा हालचाल जाना है.

हरदोई निवासी घायल प्रदीप के मुताबिक, मैं काफी समय से वहां काम कर रहा हूं. अचानक बिल्डिंग गिर गई. हमें कुछ पता नहीं चल सका. जब तक हम भागे, कांच हमारे ऊपर गिर गया. जिससे हम घायल हो गए. प्रदीप की मां ने कहा, अब हमारे पास कुछ नहीं बचा है. हमारा एक बेटा है, वह भी घायल हो गया. इलाज तो फ्री हो गया है, लेकिन अगर सरकार की तरफ से हमारी मदद हो जाती तो अच्छा रहता. हमारे पास खाने को कुछ नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *