यूपी में नौकरशाही को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब डीएम और कमिश्नर को अपने-अपने जिलों में निवेश और रोजगार सृजन के संबंध में स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट देनी होगी। इस रिपोर्ट का उल्लेख उनकी एसीआर में किया जाएगा। शासनादेश जारी हो गया है।
सीएम योगी ने महाराजगंजवासियों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज में 940 करोड़ की 505 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।