सीएम योगी ने कुमार विश्‍वास की दी मानद उपाध‍ि, मथुरा में अंतरराष्‍ट्रीय धर्मसंसद आज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का आज 136वां दीक्षांत समारोह है। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कवि कुमार विश्वास को मानद उपाधि दी। समारोह में इसके अलावा आठ छात्रों को मेडल दिए गए। आज 144 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जा रही है। प्रयागराज दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आज वहां कई कार्यक्रमों शामिल होंगे।मुख्यमंत्री पांच घंटे संगमनगरी में रहेंगे। इस दौरान प्रयागराज को 227 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय को श्रद्धांजलि देने उनके आवास भी जाएंगे। सीएम महाकुंभ की तैयारियों का अवलोकन भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को महाकुम्भ 2025 की औपचारिक शुरुआत करने वाले हैं। मुख्यमंत्री नागवासुकि मंदिर में पूजन-अर्चन भी करेंगे। यहां पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

उधर, मथुरा के केशवधाम परिसर में अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद हो रही है। इसमें देश के कई संत-महंत हिस्‍सा ले रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे संत भी धर्म संसद में मौजूद हैं। धर्म संसद में दक्षिण भारत के साथ-साथ विदेशों में सनातन की धर्म ध्वजा फहरा रहे संत भी शामिल हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और वादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और भव्य मंदिर निर्माण पर चर्चा की जा रही है। इसके मुख्य प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *