सीएम योगी ने गोरखपुर में सुनीं फरियादें, कानपुर की गद्दा फैक्‍ट्री में आग

सीएम योगी आदित्‍यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। आज वह ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के समापन समारोह में शामिल हो रहे हैं। इसके पहले आज सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में उन्‍होंने 400 से अधिक फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत मिलने के 15 दिन के अंदर कार्रवाई हो जानी चाहिए। डीडीयू के दीक्षा भवन में 21 सितंबर को अपराह्न 3 बजे से सैमसंग इनोवेशन कैंपस द्वारा प्रमाणपत्र वितरण का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीडीयू और आईटीएम के बीटेक के करीब 600 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। 

उधर, कानपुर देहात के औद्योगिक क्षेत्र रनियां में खानपुर खड़ंजा के पास स्थित फोम के गद्दे बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आकर सात मजदूर बुरी तरह झुलस गए औऱ दो की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग के दौरान गैस सिलेंडरों में धमाके से आसपास के इलाकों में लोग सहम गए।

कानपुर देहात में फोम के गद्दे तैयार करने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल दमकल और पुलिस को देकर मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच गैस सिलेंडरों के फटने से हुए धमाके से लोग सहम गए। जलता हुआ मलबा गिरने से वहां काम कर रहे जरिहा गजनेर के रहने वाले मजदूर विशाल, अजीत, सुमित, सुरेंद्र, रोहित, शिवम और रवि गंभीर रूप से झुलस गए। दो मजदूरों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *