कलेक्टर ने अधिकारियों के दायित्वों में किया परिवर्तन

उत्तर बस्तर कांकेर । कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजस्व अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार  अंजोर सिंह पैकरा, अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अन्तागढ़ को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, जिला कार्यालय कांकेर में पदस्थ किया गया है।

उनके स्थान पर  राहुल रजक, डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अन्तागढ़ का संपूर्ण प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है। इसी क्रम में  सुधीर कुमार खलखो तहसीलदार आमाबेड़ा को उनके वर्तमान दायित्व से पृथक करते हुए उन्हें नजूल पट्टों की जांच एवं नवीनीकरण कार्य हेतु तहसीलदार नजूल (जिला नजूल शाखा) में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया है। उनकी जगह  कुणाल सरवैया तहसीलदार (संलग्न जिला नजूल शाखा, जिला कार्यालय कांकेर) को तहसील आमाबेड़ा का संपूर्ण प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *