सुबह-सुबह ऑफिस पहुंचे कलेक्टर, कर्मचारियों की ली अटेंडन्स

रायपुर . रायपुर के जिला कार्यालयों में समय सीमा को लेकर सख्‍ती शुरू हो गई है। इसी बीच कलेक्‍टर डॉ. गौरव सिंह ने सरकारी कार्यालयों का सुबह दौरा किया। इस दौरान कलेक्‍टर ने समय पर ड्यूटी नहीं आने वाले कर्मचारियों की क्लास लगा दी। साथ ही उन्होंने आफिस ग्राउंड में टेबल लगाकर कर्मचारियों की अटैंडन्स भी ली। इस दौरान कलेक्टर के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।

दरअसल, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों की लेट लतीफी के कारण काम प्रभावित होता है। जिसके कारण जनता को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी बीच रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह बुधवार सुबह पेंशनबाड़ा डीईओ ऑफिस चेकिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों की क्लास लगा दी। वहीं आफिस में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए है।

समय पर ऑफिस नहीं आने वालों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑफिस के अटेंडेट रजिस्टर में एक-एक कर्मचारियों का नाम लेकर हाजरी ली। इस दौरान समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वालों का नाम नोट किया गया। साथ ही लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है। कलेक्टर गौरव सिंह ने समय सीमा की बैठक में सभी कर्मचारी और अधिकारी को सुबह 10 बजे आफिस पहुंचने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने देर से ऑफिस आने वाले पर कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद भी कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *