राज्यपाल श्री रमेन डेका का चारामा विश्राम गृह में कलेक्टर-एसपी ने किया स्वागत

उत्तर बस्तर कांकेर 27 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कांकेर एवं कोण्डागांव जिले के प्रवास के दौरान आज सुबह 10 बजे चारामा स्थित शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। यहां पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं एसएसपी श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। तदुपरांत राज्यपाल को पुलिस के जवानों के द्वारा गरिमामय ढंग से “गार्ड ऑफ ऑनर“ दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने कोण्डागांव के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं गर्वनर के परिसहाय (एडीसी) श्री निशांत कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *