सीएपीएफ परीक्षा के लिए कलेक्टर के निर्देश: परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जिले में आयोजित सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा को लेकर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने केंद्राध्यक्ष, परिवहन अधिकारी (आब्जर्वर)की रेडक्रास सभागार में बैठक ली। उन्होंने केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिले में यूपीएससी की सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 3 अगस्त रविवार को दो पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा 2 बजे से 5 बजे तक 5 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 1600 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हो रहा है अत: मुख्य द्वार प्रात: 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली में मुख्य द्वार 1.30 बजे बंद हो जायेगा। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, आदि ले जाना पूर्णत: वर्जित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *