कमिश्नर कावरे ने गरियाबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित

. रायपुर के कमिश्नर महादेव कावरे ने गरियाबंद के विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास को निलंबित करने की बड़ी कार्रवाई की है। आर.पी. दास पर गरिमाविहीन व्यवहार, कार्य में विलंब और अपने पद के दायित्वों का पालन ठीक से न करने के आरोप लगे थे, जिसके चलते गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल के पास उनकी लगातार शिकायतें आ रही थीं।

जांच के बाद, आर.पी. दास को दोषी पाए जाने पर जिला कलेक्टर गरियाबंद द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रतिवेदन के आधार पर कमिश्नर कावरे ने आर.पी. दास को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि के दौरान श्री दास का मुख्यालय एवं कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छूरा नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *