राष्ट्रिय गणित दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन

नारायणपुर . राष्ट्रिय गणित दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। मानसिक गणित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समलेश मांझी, द्वितीय स्थान सोनाक्षी देवांगन, गणितीय पोस्टर प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान धनश्याम, द्वितीय स्थान अजोंती पोटाई, गणितीय मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्ञानी बुई, द्वितीय स्थान सोनाक्षी देवांगन प्राप्त किया।

सभी विजेता प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शासकीय काकतीय महाविद्यालय जगदलपुर जायेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम, आई.क्यू.ए.आर. प्रभारी श्री आर के यादव, श्री संतोष कुमार राव, लाइब्रेरियन श्री संजयनकुमार पटेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गणित विभाग के विभागाध्यक्ष श्री विकास चन्द्र विशाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *