धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर किसान विरोधी सरकार

जगदलपुर जिला कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मोर्य एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने भाजपा सरकार पर धान खरीदने को लेकर गंभीर आरोप लगाए सरकार ने 75 दोनों का धान खरीदी का समय दिया लेकिन उनमें 35 दिन ही छुट्टी मैं निकल जाएगा तो क्या इतने कम दिनों में धान खरीदी हो पाएगा मोदी सरकार ने कहा था किसानों के आय दोगुनी करेंगे और यहां किसान परेशान होकर घूम रहे हैं, ऑनलाइन का पोर्टल कुछ ही समय में बंद हो जाता है और मजबूरी में किसान टोकन के लिए भटक रहे हैं तो उन्हें टोकन देने वाला भी कोई नहीं होता है और यदि टोकन मिल भी जाता है तो धान कम बेचने का टोकन मिलता है तो किसान अपने बाकी धान कहां बेचे बिजोलिया को कम दाम में बेचने को मजबूर है, जो किसान सरकार को अपना धान बेच रहे हैं उन किसानों को पैसा समय पर भी उनके खाते पर नहीं पहुंच रहा है इससे यह साबित होती है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है यह सरकार किसानों को धोखा दे रही है किसने की इनकम दुगनी करने की बात तो कहती है पर उन्हें उनका हक नहीं मिलता, आने वाले समय में कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता खरीदी केंद्र में जाकर किसानों के हक के लिए आवाज उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *