योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान से कांग्रेसी नेता भड़क गए। मंत्री के बयान का विरोध जाते हुए कांग्रेस नेता बुधवार को लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने आवास के बाहर नेम प्लेट पर कालिक पोत दी। इसके बाद भी कांग्रेस का मन नहीं भरा तो उन्होंने मंत्री के मुख्य द्वार पर कालिक से चोर और बेईमान लिख दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से पहले राहुल गांधी सांसद थे। रायबरेली में चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर योगी के मंत्री दिनेश प्रताप ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे कांग्रेस नेताओं में नाराजगी फैल गई। सोशल मीडिया एक्स पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लिखा, अनंत: लड़की लड़ न पाई और भाग गई वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई। मंत्री की इस टिप्पणी के बाद से ही राजनीतिक जगह में हलचल पैदा हो गई और योगी के मंत्री के खिलाफ विरोध शुरू हो गया।