कांग्रेस नेताओं ने किया ईडी का पुतला दहन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एवं केंद्र के भाजपा सरकार का पुतला दहन शनिवार शाम राजीव गांधी चौक पर प्रतीकात्मक रूप से किया गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बूथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *