भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया दिल्ली

राजधानी दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेता लोकसभा में मिली हार का कारण जानने की कोशिश करेंगे, कमेटी के चेयरमैन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने रिपोर्ट तैयार कर ली है, तो वही इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक वैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, फूलोदेवी नेताम, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे,
आज होने वाली चर्चा के बाद ही कमेटी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर कदम बढ़ाया जा सकता है। और नई नियुक्तियों को हरी झंडी से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी वर्षों के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।


30/01/2023

20/01/2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *