कोरोना ने अब तक ली 120 लोगों की जान, पिछले 24 घंटे में 4 मौतें; अभी भी एक्टिव मामले 5 हजार के पार

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना से होने वाली मौतें अब डरा रहीं हैं। बीते रोज कोविड-19 संक्रमण के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और दिल्ली में एक-एक मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि देशभर में कोरोना के 64 नए मामले आए हैं।  वहीं एक जनवरी 2025 से अब तक की बात करें तो अभी तक 120 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमण के कुल 18256 मामले आ चुके हैं, जिसमें से 5608 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। बाकी सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो प्रदेश में अभी तक 1807 मामले कोरोना संक्रमण के आ चुके हैं, जिसमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। अब सिर्फ 389 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। बीते रोज 54 लोग करोना से ठीक हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं आया है।

इन राज्यों में कोरोना के सर्वाधिक मामले

सबसे ज्यादा कोरोना के मामलों में केरल अब भी टॉप पर बना हुआ है। केरल में अभी अभी 1184 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके अलावा अन्य सर्वाधिक कोविड संक्रमण वाले राज्यों में गुजरात(912), पश्चिम बंगाल (747) और दिल्ली (630) टॉप फाइव में शामिल हैं।

जानें अपने राज्य में कोरोना की स्थिति

क्रम संख्याराज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नामसक्रिय मामलेबदलाव (कल की तुलना में)ठीक हुए / डिस्चार्ज / प्रवासितबदलाव (कल की तुलना में)कुल मौतेंनई मौतें (कल से)
1आंध्र प्रदेश4452301500
2अरुणाचल प्रदेश03000
3असम32243600
4बिहार32589900
5चंडीगढ़215000
6छत्तीसगढ़551941211
7दिल्ली63022681101161
8गोवा522000
9गुजरात912134237120220
10हरियाणा10423202500
11हिमाचल प्रदेश113000
12जम्मू और कश्मीर19429300
13झारखंड20133211
14कर्नाटक398681806174110
15केरल11841256083275381
16लद्दाख322200
17मध्य प्रदेश119121191640
18महाराष्ट्र389541807112321
19मणिपुर51162000
20मिज़ोरम02000
21नागालैंड10000
22ओडिशा5289900
23पुडुचेरी51114100
24पंजाब54759631
25राजस्थान245263361320
26सिक्किम507951800
27तमिलनाडु176117703670
28तेलंगाना920100
29त्रिपुरा223200
30उत्तराखंड8557100
31उत्तर प्रदेश25925575120
32पश्चिम बंगाल747412011
  • कुल योग:
  • सक्रिय मामले: 5608
  • ठीक हुए / डिस्चार्ज / प्रवासित: 18256
  • कुल मौतें: 120
  • नई मौतें (कल से): 4

चार नए वैरियंट मिलने की भी जानकारी

देश भर में कोरोना के मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि देश में कोरोना के चार नए वैरियंट भी मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि भारत के दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में कोरोना वायरस के जिन वैरिएंट्स की सीक्वेंसिंग की गई है उनमें LF.7, XFG , JN.1 और NB.1. 8.1 सीरीज के हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे चिंताजनक नहीं बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *