‘एनकाउंटर वालों का काउंट डाउन शुरू…’, ‘खजांची’ के बर्थडे पर सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्‍यालय पर शनिवार को ‘खजांची’ का आठवां जन्‍मदिन मनाया गया। इस दौरान सपा अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। खजांची का जन्‍म नोटबंदी के दौरान 2016 में हुआ था। उनकी मांग सर्वेशा रुपए निकालने बैंक गई थीं। कतार में खड़ी सर्वेशा ने बच्‍चे को जन्‍म दिया था। उस समय अखिलेश यादव, यूपी के मुख्‍यमंत्री थे। मामले की जानकारी होने पर उन्‍होंने बच्‍चे का नाम खजांची रख दिया था। तब से अखिलेश यादव हर साल खजांची का जन्‍मदिन मनाते हैं। शनिवार को खजांची का जन्‍मदिन मनाने के बाद उन्‍होंने एक प्रेस कांफ्रेंन्‍स को सम्‍बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, ‘जो एनकाउंटर वाले हैं, उनका काउंटडाउन शुरू हो गया है।’

अखिलेश यादव ने कहा ‘संत समाज के बीच झगड़े करवाए जा रहे हैं। जो खुद से बड़ा किसी और को नहीं मानते, वो कैसे ‘योगी’ हैं? जो जितना बड़ा संत होता है वो उतना ही कम बोलता है और बोलता भी है तो जनकल्याण के लिए इसलिए उसके वचन प्रवचन कहलाते हैं। कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है। जिनका काम सरकार चलाना है वो बुलडोजर चला रहे हैं और विकास का प्रतीक विनाश का प्रतीक बन गया है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार पर 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।’

मुख्यमंत्री योगी के ‘जहां देखे सपाई वहां बिटिया घबराई’ वाले बयान पर अखिलेश ने कहा कि उन्हें सच्चाई नहीं दिख रही है। वह गलत प्रचार कर रहे हैं। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही है। सरकार को सबके साथ न्याय करना चाहिए लेकिन वो अन्याय कर रही है। भेदभाव को बढ़ा रही है। आत्मदाह करने के लिए बेटियां मुख्यमंत्री आवास तक जा रही हैं। न्‍याय के लिए एक आदमी इसलिए टावर पर ही चढ़ गया। डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों इंजन एक दिशा में नहीं हैं। लगता है कि डबल इंजन एक-दूसरे को खींच रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा, ‘अब उनकी सत्‍ता के उतने दिन नहीं बचे हैं जितने दिन यह सरकार अब तक चल चुकी है।’

आठवें जन्‍मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने खजांची को गिफ्ट में साइकिल दी। उन्‍होंने खजांची को लड्डू भी खिलाया। खजांची ने भी इस मौके पर अखिलेश यादव को एक कविता सुनाई। अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी में जन्‍मे खजांची का बर्थडे सपा से ज्‍यादा भाजपा वालों और उस बैंक को मनाना चाहिए जहां इनका जन्‍म हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *