धोनी की वजह से हारी CSK! फैंस ने सोशल मीडिया पर काटा गदर

चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2025 के आठवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ीं, जिसमें बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में मेजबान टीम सीएसके इसका पीछा करने में विफल रही, जिसके कारण वह मैच 50 रनों से हार गई। सुपर किंग्स की इस हार से फैंस काफी निराश हुए, जिसके कारण उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर आलोचना की।

दिए गए लक्ष्य को हासिल करने के दौरान बल्लेबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की हालत काफी खराब नजर आई। दूसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। रचिन रवींद्र ने 41 रन बनाकर चेन्नई को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन चेन्नई हार गई।

फैंस ने टीम की नाकामी के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को जिम्मेदार ठहराया। दरअसल, 97 के स्कोर पर सुपर किंग्स के 7 विकेट गंवाने के बाद उम्मीद थी कि वह बल्लेबाजी करने आएंगे और टीम को जीत की दहलीज तक ले जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, तब तक मैच सीएसके के हाथ से निकल चुका था, जिसके कारण उनकी 30 रनों की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

बता दें कि शुक्रवार को आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की थी। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के बाद से चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की यह पहली जीत है।

पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर आरसीबी ने मजबूत स्कोर बनाया। इसके बाद मेजबान टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी चटकाए और दबाव बनाया जो अंत तक जारी रहा। चेन्नई के बल्लेबाज अपनी गलतियों के कारण विकेट गंवाते रहे जबकि मेजबान टीम ने फील्डिंग में भी निराश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *