बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में बिलासपुर क्षेत्र के नए मुख्य अभियंता ए.के. अम्बस्ट बनाए गए हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर की दोपहर क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया।श्री अम्बस्ट ने पदभार ग्रहण करने के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे संबोधित करते हुये कहा कि बिलासपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत की आपूर्ति व अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के साथ ही बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर अति.मुख्य अभियंता डी.के.भोजक, कार्यपालन अभियंता बी.के.सरकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। स्वागत समारोह का संचालन प्रकाशन अधिकारी मुकेश माथुर ने किया ।