साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने गूगल पिक्सल डिवाइसेज में मौजूद एक ऐप में बड़े खतरे का पता लगाया है

गूगल पिक्सल फोन यूज करने वाले यूजर्स के ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने गूगल पिक्सल डिवाइसेज में मौजूद एक ऐप में बड़े खतरे का पता लगाया है। इस ऐप का नाम Showcase.apk है। यह ऐप सितंबर 2017 से शिप किए जा रहे पिक्सल डिवाइसेज में मौजूद है। यह ऐप यूजर्स को नहीं दिखता और यह बाइ डिफॉल्ट ऐक्टिवेट भी नहीं होता, लेकिन यह जरूरत पड़ने पर हैकर्स को फोन का पूरा ऐक्सेस दे देता है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की इस रिपोर्ट से दुनियाभर के लाखों यूजर्स की चिंता काफी बढ़ गई है।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार यह ऐप पिक्सल डिवाइसेज में सॉफ्टवेयर के पार्ट के तौर पर प्री-इंस्टॉल्ड ऑफर किया जा रहा है, लेकिन यह यूजर्स को नजर नहीं आता। ऐप बाइ डिफॉल्ट इनऐक्टिव रहता है, लेकिन इसके पास कुछ खतरनाक कैपेबिलिटी हैं, जिससे यह हैकर के दिए गए कमांड से फोन में अपडेट इंस्टॉल कर देता है। इस ट्रिक से हैकर्स को यूजर के पिक्सल डिवाइस का पूरा ऐक्सेस मिल जाता है
इस ऐप के साथ बड़ी समस्या यह है कि यह अनसिक्योर कनेक्शन का इस्तेमाल करके इंटरनेट से इन्फर्मेशन डाउनलोड करता है। इससे फोन में डेटा को इंटरसेप्ट करने के साथ ही फोन में छेड़छाड़ और वायरस वाले सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना हैकर्स के लिए आसान हो जाता है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि हैकर फोन में मौजूद इस ऐप का फायदा उठा कर यूजर के सेंसिटिव डेटा को चुरा सकते हैं और बिना यूजर की जानकारी हुए फोन में खतरनाक स्पाइवेयर भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
iVerify की टीम ने अपनी तहकीकात तब शुरू की जब उन्हें टेक कंपनी Palantir द्वारा यूज किए जा रहे एक ऐंड्रॉयड डिवाइस में सिक्योरिटी से जुड़ी कुछ गड़बड़ी मिली। एक्सपर्ट्स ने पाया कि डिवेलपर स्मिथ माइक्रो का यह ऐप पिक्सल फोन्स को सेल में हेल्प करने के लिए तैयार किया था, लेकिन बाद में यह एक बड़ा खतरा बन कर सामने आया है। खतरे को देखते हुए Palantir ने ऐंड्रॉयड से ऐपल आईफोन को यूज करना शुरू कर दिया है। iVerify ने गूगल को इस ऐप के बारे में जानकारी दे दी है। उम्मीद का जा रही है कि कंपनी जल्द इसके लिए जरूरी अपडेट रोलआउट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *