सायकल रैली का आयोजन 01 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर 30 मई 2025/ जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी 03 जून को विश्व सायकल दिवस के अवसर पर फिटनेस को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कराने के उद्देश्य से 01 जून रविवार को प्रातः 07 बजे से सायकल रैली़ का आयोजन जिला खेल परिसर (खेलो इंडिया सेंटर) सिंगारभाट कांकेर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। सायकल रैली में जिला मुख्यालय के सभी कॉलेज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, मीडिया प्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और आम-जनता भाग ले सकते हैं। यह रैली जिला खेल परिसर सिंगारभाट कांकेर से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय मार्ग से नया बस स्टैंड मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैंड तक जाकर पुनः वापस उसी मार्ग से जिला खेल परिसर (खेलो इंडिया सेंटर) सिंगारभाट कांकेर मैदान में समाप्त होगी।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त सायकल रैली कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छा़त्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड कैडेट, एनएसएस के छात्र-छात्राएं जिला खेल परिसर सिंगारभाट के खेल मैदान में सुबह 07 बजे के पूर्व उपस्थित होकर रैली में सम्मिलित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *