न्यू ईयर पार्टियों में ड्रग्स का खतरा: राजधानी में हाई अलर्ट

रायपुर । रायपुर में आयोजित होने जा रही न्यू ईयर पार्टियां ड्रग डीलर्स के निशाने पर हैं। रायपुर समेत आउटर इलाकों में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी धड़ल्ले से चल रही है। ऐसे में पुलिस भी नशे के खिलाफ अलर्ट मोड पर है। रविवार दोपहर को पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत राजधानी के पंडरी इलाके से एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 23.82 ग्राम रूष्ठरू्र के साथ धर दबोचा है। वहीं एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया तस्कर राजस्थान निवासी है और वह विभिन्न जगहों पर नए साल के सेलिब्रेशन पार्टियों में रूष्ठरू्र की सप्लाई करने रायपुर पहुंचा था। इधर रायपुर क्राइम ब्रांच की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति पंड्री थाना क्षेत्र में सांइस सेंटर रोड स्थित एक गराज के पास मादक पदार्थ खबाने की फिराक में खड़ा है। जिसके बाद एंटी क्राइम, एंटी साइबर और और पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से अंतर्राज्यीय तस्कर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया। वहीं उसका एक साथी तस्कर मौके से बच निकला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलाश बिश्नोई निवासी जोधपुर (राजस्थान) बताया और स्वीकार किया कि वह यह ड्रग्स राजस्थान से लेकर रायपुर आया था। आरोपी ने बताया कि नववर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टियों में इसकी सप्लाई करने की योजना थी।

3.42 लाख रुपये का मशरूका जब्त : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 5 एटीएम कार्ड और 1,900 रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.42 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 363/25 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सप्लाई और रिसीव नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे और भी गिर तारियां हो सकती हैं। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के खिलाफ स त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कमल विहार सेक्टर 4 में भी हेरोइन-ड्रग्स सप्लायर गिर तार : न्यू ईयर ईव के मद्देनजर पार्टियों में चिट्टा (हेरोईन) सप्लाई करने वाला आरोपी मनीष रोचलानी गिर तार हो गया है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा थाना क्षेत्रांतर्गत कमल विहार सेक्टर 04 स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जो अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा है तथा खपाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनीष रोचलानी निवासी कमल विहार टिकरापारा रायपुर का होना बताया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) रखा होना पाया गया। चिट्टा (हेरोईन) के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी मनीष रोचलानी द्वारा पुलिस टीम को लगातार गुमराह किया जा रहा था, साथ ही चिट्टा(हेरोईन) को पंजाब से लाना बताया गया है। जिस पर आरोपी मनीष रोचलानी को गिर तार कर उसके कब्जे से 18 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) कीमती लगभग 3,60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 1043/25 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी मनीष रोचलानी लूट के प्रकरण में पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी मनीष रोचलानी नव वर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टीयों में चिट्टा (हेरोईन) को खपाने की फिराक में था। गिर तार आरोपी – मनीष रोचलानी पिता सुनील रोचलानी उम्र 26 साल निवासी आई 214 वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 04 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर।

राजधानी में इन जगहों पर न्यू ईयर पार्टी

नए साल के स्वागत को लेकर राजधानी में जश्न का रंग गहराने लगा है। 31 दिसंबर की रात जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शहर पूरी तरह सेलिब्रेशन मोड में आ चुका है। होटलों, रेस्टोरेंट और रिसोर्ट्स में न्यू ईयर ईव पार्टियों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार जश्न को खास बनाने के लिए सेलिब्रिटी डीजे, मशहूर सिंगर और लाइव बैंड राजधानी पहुंच रहे हैं। लग्जरी होटलों में ग्रैंड न्यू ईयर नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जहां लेजर लाइट शो, हाई-वोल्यूम यूजिक और थीम बेस्ड डेकोरेशन आकर्षण का केंद्र रहेगा। कहीं बालीवुड और रेट्रो थीम पर धमाल होगा तो कहीं वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न यूजिक के साथ लाइव सिंगिंग का मजा मिलेगा। गाला और अनलिमिटेड डिनर भी पार्टी का अहम हिस्सा रहेगा। बच्चों के लिए किड्स प्ले जोन खास बात यह है कि इस बार कई होटल और रेस्टोरेंट फैमिली एंजायमेंट प्लान लेकर आए हैं। छोटे बच्चों के लिए अलग से किड्स प्ले जोन बनाया जा रहा है, ताकि पूरा परिवार बिना किसी चिंता के नए साल 2026 का स्वागत कर सके। राजधानी में इस बार नए साल का स्वागत यूजिक, डांस और फैमिली एंजायमेंट के साथ होने जा रहा है। होटलों-रिसार्टों में होगा खास जश्न-

मुहूर्त रिसार्ट

कपिल शर्मा फेम चिंकी एंड मिंकी का धमाकेदार शो 31 दिसंबर को शाम सात बजे से होगा। डीजे स्पिंस की बीट्स पर डांस के साथ अनलिमिटेड गाला डिनर का मजा मिलेगा।

अंटार्टिका, नया रायपुर

यहां 31 दिसंबर को ‘नियान नाइट 2.0’ न्यू ईयर पार्टी आयोजित की जा रही है। यूजिक नाइट के साथ फायरवर्क्स खास आकर्षण रहेगा। फैमिली फ्रेंडली माहौल, फोटो बूथ और वीआइपी सीटिंग एरिया भी तैयार किया गया है।

होटल मैरियट

सेलिब्रिटी डीजे शाइनी की बीट्स पर झूमने का मौका। फैमिली और कपल्स के साथ बच्चों के लिए किड्स प्ले जोन और लविश गाला डिनर की व्यवस्था होगी।

मायरा रिसोर्ट

पल्सवेव थीम पर 3.1 ईव पार्टी। डीजे ब्लूटो की धुनों के बीच फायर आर्टिस्ट की काउंटडाउन प्रस्तुति होगी। ईशान खान के गीतों पर फैमिली के साथ एंजायमेंट का मौका।

होटल सेलिब्रेशन

पारिवारिक माहौल में लाइव यूजिक और गाला डिनर। गेस्ट की स्पेशल डिमांड पर केक अरेंजमेंट भी की जाएगी।

होटल ग्रैंड इंपीरिया

लाइव डीजे यूजिक और अनलिमिटेड फूड-स्टार्टर्स के साथ सेलिब्रिटी डीजे कुनाल डांस लोर पर लोगों को थिरकाएंगे।

होटल सयाजी

31 दिसंबर की रात नौ बजे से ‘ग्रैंड स्टोरी’ थीम पर गाला डिनर और मनोरंजन। फैमिली प्लान के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *