सिवनी . मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई परिक्षेत्र अंतर्गत पश्चिम खामरीट बीट के कक्ष क्रमांक 630 में आज सुबह गश्ती के दौरान एक बाघ का शव मिला।
पेंच टाईगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया कि शव लगभग दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मृत बाघ के शव के आसपास मिट्टी में खून के बहने के चिन्ह दिख रहे थे। डॉग स्क्वाड की मदद से क्षेत्र की पूर्ण स्कैनिंग की गई, लेकिन डॉग केवल शव एवं उसके आसपास ही घूमता रहा।